
बच्चे जब भी रोते हैं तो अक्सर बच्चों को चॉकलेट देकर शांत किया जाता हैं। बच्चे से लेकर बड़े जब भी खुश होते हैं। तब चॉकलेट की पार्टी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चॉकलेट का जरुरत से ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुक्सानदायक होता हैं।
जी हां, हैरान मत होइए ज्यादा चॉकलेट का सेवन हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता हैं। इसके अलावा जरुरत से ज्यादा चॉक्लेट का सेवन बीमारियों जो भी दावत देता है। तो आइये आपको बताते हैं क्या हैं चॉकलेट खाने के बड़े नुकसान।
हड्डियों को कमजोर करता है चॉकलेट
बता दें लगातार चॉक्लेट खाने से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। इतना ही नहीं इसके लगातार सेवन करने से हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता हैं। वैसे चॉकलेट के अंदर फ्लैवोनॉल और कैल्शियम पाया जाता हैं। जोकि आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद भी होता हैं। लेकिन इसके अंदर ऑक्सलेट भी होता हैं। जोकि कैल्शियम और शुगर को सोखता है। जिसके चलते शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती हैं। ये लगातार हड्डियों को कमजोर भी करता हैं।
डायबिटीज का बढ़ जाता हैं खतरा बता दें ज्यादा चॉकलेट खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा भी बढ़ जाती है। जिससे की कम उम्र के बच्चों में भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता हैं। इतना ही नहीं इसके ज्यादा सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता धीमी होती चली जाती है।
बता दें शुगर भी दो प्रकार के होते हैं। एक तो बड़ों को अपना शिकार बनती हैं और एक बच्चों को। जो बच्चे चॉकलेट का जरुरत से ज्यादा सेवन करते हैं ये शुगर उन्ही बच्चों के अंदर ज्यादा देखने को मिलती हैं।
मोटापे को दावत देती है चॉकलेटजरुरत से ज्यादा चॉकलेट का सेवन मोटापे को भी दावत देता है। ज्यादा चॉकलेट और जंक फ़ूड खाने से भी बच्चों को मोटापे की शिकायत हो जाती है। इसके ज्यादा सेवन से मोटापे से साथ- साथ शरीर भी फूल जाता हैं। इसीलिए चॉकलेट को अपनी पसंद न बनाते हुए उससे अपना पेट मत भरिये। हमेशा इसका सेवन उतना ही करिये। जितने से आपके शरीर को फायदा मिले।