
बॉलीवुड की फेमस अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं वैसे -वैसे इन दोनों का प्यार और भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के गलियारों में इस कपल का प्यार सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां, हैरान मत होहिये। इस बात का खुलासा खुद मलाइका ने अपनी टीम से किया है, कि वो जल्दी ही अर्जुन के साथ यानी की साल के आने वाले महीनों में शादी करने वाली हैं।
प्राइवेट रखना चाहती हैं शादी बता दें मलाइका ने इस बात की जानकारी अपनी टीम को दे दी है। हालांकि सुनने में तो यह भी आया हैं कि बॉलीवुड की ये हसीना अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखना चाहती है। इसके साथ ही वो अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई के एक आलीशान होटल में देंगी।
बता दें इस कपल की फैमली भी आपस में घुल मिल गयी है और मलाइका भी ज्यादातर अर्जुन के साथ पार्टीज में देखी जाती हैं।
दोनों परिवारों की मिली सहमति बता दें बॉलीवुड के इन लव वर्ड्स को उनके परिवार वालों ने अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि बीच में ऐसा सुनने को आ रहा था कि अर्जुन के पिता बोनी नहीं चाहते हैं, कि मलाइका उनके घर की बहु बने। लेकिन बेटे की जिद्द के आगे अब बोनी भी मान गए हैं। जिसके चलते ही अब मलाइका अपना ज्यादा से ज्यादा समय अर्जुन के फैमली के साथ बिता रही हैं।
2017 में अरबाज से लिया तलाक
मलाइका ने अपनी पहली शादी से तलाक ले लिया है। लेकिन अरबाज से अलग होने के बाद भी उनके रिश्ते अच्छे हैं। हालांकि अलग होने के बाद भी इन दोनों को अपने बेटे के खातिर कई बार एक साथ देखा जाता है। लेकिन इन सब के बीच अब ये देखने दिलचस्प होगा कि मलाइका को कब अर्जुन के नाम की मेहँदी लगती है। खबरें तो यह भी हैं कि ये कपल अप्रैल के महीने में शादी कर लेगा।