
दिल्ली के फिरोज शाह स्टेडियम में चल रहे भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरिज के दौरान एक रोमांचक पल देखने को मिला. एक तरफ दिल्ली का स्मॉग मैदान पर खिलाड़ियों को परेशान कर रहा था, तो वहीं भारतीय कप्तान मैदान में खेलते-खलते अचानक आराम करने लगे. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर कोहली की यह तस्वीर छा गई और लोगों ने इस फोटो पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए.
इन दिनों स्मॉग का कहर दिल्ली में चल रहे भारत-श्रीलंका के मैच में भी देखने को मिल रहा है. श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान में खेलते-खेलते अचानक उलटी करने लगे तो वहीं भारतीय खिलाड़ी अपने रंग में खेलते नजर आये. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपने अंदाज में धाकड़ बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन करते नजर आये. लेकिन स्मॉग ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को जकड़ लिया और वह बीमार पड़ गए. एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जब श्रीलंका का एक खिलाड़ी अचानक उलटी करने लगा. लेकिन इन सब के बीच सबसे दिलचस्प पल वह था जब भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान में आराम फरमाते दिखाई दिए.
दरअसल जब स्मॉग का कहर श्रीलंका खिलाडियों पर ज्यादा होने लगा, तो थोड़ी देर के लिए मैच रोक दिया गया. इसके बाद कोहली मैदान पर आराम से सो गए. बस फिर क्या था देखते-ही देखते कोहली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और यूजर्स ने इस फोटो पर बहुत मजेदार कमेंट्स किये.
यहां देखें कोहली की तस्वीर पर आने वाले मजेदार कमेंट्स…
Virat Soli pic.twitter.com/rjUvYFlyuq
— SAGAR (@sagarcasm) December 3, 2017
— AstroNOT (@iAstroNOT) December 3, 2017
* Warriors found peace in their mother's arms * pic.twitter.com/zcZWDE46X5
— Hunट₹₹♂ (@nickhunterr) December 3, 2017
Who did it better ?? #IndvSL pic.twitter.com/37hTDBRiyT
— Nikhil (@Nykhil) December 3, 2017
No one does it better than pic.twitter.com/RdJ4cfQwbQ
— punit (@NotAn0nymous) December 3, 2017